Sunday, June 26, 2022

उगहनी पैक्सध्यक्ष बने बिनय कुमार सिंह। कुल 438 मत प्राप्त कर तीन मतों से बिजयी घोषित।

उगहनी पैक्सध्यक्ष बने बिनय कुमार सिंह। कुल 438 मत प्राप्त कर तीन मतों से बिजयी घोषित।  





ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी रोहतास 


चेनारी (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उगहनी पैक्सध्यक्ष का चुनाव दिनांक 24 मई दिन शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट निशांत कुमार ने बताया की कुल टोटल 1739 वोट में 1036 वोट पोलिंग हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थें और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। पुलिस एवं प्रशासन ने पैक्स चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करया। वोटिंग का पर्सेंटेज 59 के बीच रहा। वही पैक्स चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के बाद उसी दिन शाम मे मतगणना का कार्य राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम के देखरेख में शुरू किया गया। मतगणना भवन के आस पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ महिला पुलिस की तैनाती किया गया था। मतगणना केंद्र पर निर्वाची सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार अन्य पुलिस अधिकारीयों के साथ मुस्तैदी से मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था के लगातार जायजा ले रहे थे। मतगणना का कार्य रात भर चलता रहा। सुबह चार बजे सभी पदों की जीत हार की परिणाम घोषित किया गया। चेनारी प्रखंड के उगहनी पैक्सध्यक्ष पद पर कुल 438 मत प्राप्त कर 3 मतों से बिजयी रहे। वही पूर्व पैक्सध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह को 435 मत मिले। जबकी इंद्रदेव सिंह कुशवाहा को 108 मत प्राप्त हुये। जबकि सदस्य पद पर रामचन्द्र दुबे, बुद्ध राम, किरण देवी, ज्योति देवी, आशुतोष कुमार राम, सुनीता देवी, दसई यादव, संझारो देवी, टुनटुन राम सहीत अन्य प्रत्याशी बिजयी घोषित हुए। गिनती पूरा होते ही बिनय कुमार सिंह को कुल 438 मत प्राप्त हुये। उगहनी पैक्सध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिनय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पैक्सध्यक्ष मिथिलेश्वर कुमार सिंह को 3 मतों से हराकर जीत दर्ज किया । निर्वाचन प्रखंड पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बिनय कुमार सिंह को उगहनी पैक्सध्यक्ष के जीत का प्रमाण पत्र दिया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...