Friday, June 3, 2022

विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जागरूकता अभियान ।

विश्व साइकिल दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जागरूकता अभियान ।


बिहार ...




सासाराम (रोहतास) नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित बाराडीह बाजार में साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के सहयोगी क्लब लक्ष्य युवा क्लब के अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि में सभापति बिहार विधान परिषद के जिला प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर संजीव कुमार की उपस्थिति में साइकिल जागरूकता अभियान की शुरुआत प्रकाश गोस्वामी, संजीव कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य उपेंद्र यादव एवं शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी विवेक राज, रोशन यादव, गोलू यादव, सनी यादव, विनीत राज, मोहित कुमार, सुदामा कुमार, सनी कुमार, अमित कुमार, आदर्श यादव, सत्यम सिंह आदि शामिल रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...