कोचहासा राईस मिल के निकट वाहन चेकिंग ।
बिहार ...
वंशी (अरवल) शुक्रवार को दिन के उजाले में हथियार से लैस अपराधियों ने बेलखरा पीएनबी बैंक से 12 लाख रुपये की लूट की घटना के जानकारी मिलते ही इमामगंज करपी मुख्य सड़क मार्ग में कोचहासा राइस मिल के निकट किंजर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. घंटों वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को किसी प्रकार के सफलता हासिल नहीं हुई .थाना अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर वाहन चेकिंग लगाई गई. चेकिंग के दौरान इसी प्रकार की सफलता हासिल नहीं हुई .उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर बराबर वाहन चेकिंग अभियान चलाई जाएगी .वहीं वाहन चेकिंग की खबर मिलते ही बगैर हम नेट वाले मोटरसाइकिल चालको को काफी मशक्कत करनी पड़ी. रास्ता बदलकर आवागमन करने को विवस थे.
