शराब के नशे में हंगामा करते दो शराबी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
बिहार ...
शिवसागर (रोहतास) शराब के नशे में हंगामा करते दो शराबी को कणजर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हिरासत में लिया।जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के कणजर गांव के पास दो शराबी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति बनरसिया गांव निवासी छोटे बिंद के पुत्र अखिलेश कुमार एवं समहुता थाना करगहर निवासी बाल कुअर पासवान के पुत्र विनोद कुमार हैं। दोनों शराबी को जेल भेज दिया गया है।
समाजसेवी एवं अधिवक्ता विश्वजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण ।
बिहार ...
सासाराम (रोहतास) समाजसेवी एवं रोहतास जिला विधिज्ञ संघ सासाराम के भावी महासचिव प्रत्याशी अधिवक्ता विश्वजीत कुमार सिंह ने अपने 50 वी जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण। वृक्षारोपण करने के बाद अधिवक्ता विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति हमें समय समय पर अपनी हर विशेषता की संदेश देती रहती है।कोरोना काल में आक्सीजन के महत्व का संदेश मिला है। कोरोना काल में कई राज्यों में आक्सीजन को लेकर मची हाहाकार से सबक लेते हुए देश को प्राण वायु देने वाले हमारे हरे भरे जंगलों के संरक्षण की आवश्यकता है। धरती पर जितनी हरियाली बढ़ेगी उतनी शुद्ध हवा का संचार हमारे वातावरण में होगा और इस शुद्ध हवा से व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा बढ़ेगी इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए।सभी लोगों को जन्मदिन, विवाह हो, शादी सालगिरह एवं अन्य शुभ कार्यों पर वृक्षारोपण करना चाहिए।


