Wednesday, June 1, 2022

साधु यादव ने फिर लालू फैमिली के खिलाफ खोला मोर्चा ।

साधु यादव ने फिर लालू फैमिली के खिलाफ खोला मोर्चा ।


बिहार ...




मेरा पालिटिकल कैरियर खराब करने की साजिश हो रही ।

लालू, राबड़ी, तेज-तेजस्वी व मीसा पर लगाया आरोप ।


पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई पूर्व सांसद साधु यादव ने एक बार फिर से लालू परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साधु यादव ने कहा है कि लालू फैमिली मेरे खिलाफ साजिश रच रही है। मेरा पालिटिकल कैरियर खराब करने की कोशिश हो रही है। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मेरी बहन राबड़ी देवी, बहनोई लालू यादव और मीसा भारती सब मिलकर मेरे खिलाफ काम कर रहे हैं। मुझे फंसाने की कोशिश हो रही है। 
*मुगल शासक की तरह ये लोग व्यवहार कर रहे*
    साधु यादव ने कहा कि मेरी मानसिकता गलत होती तो जब लालू जी जेल गए थे। तभी पार्टी समाप्त हो जाती, टूट जाती। लेकिन मैंने पार्टी और परिवार दोनों को संभाला। लेकिन आज लालू परिवार ये सब भुला चुके हैं। मुगल शासक की तरह ये लोग परिवार में व्यवहार कर रहे हैं। साधु यादव ने यह भी कहा कि लोक-लाज का भी ख्याल अब नहीं रखा जा रहा है। पार्टी को सिंचकर हमलोग उसे यहां तक लाए और आज सब मजे ले रहे हैं। 
    उन्होंने कहा कि मैं कभी राजद में किसी पद पर नहीं रहा। लेकिन जनता सब देख रही है। साधु यादव ने आरोप लगाया कि मुझे राजनीति से हटाने के लिए लालू परिवार कुछ भी कर सकता है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...