Monday, June 6, 2022

लव मैरिज करने के बाद पटना की लड़की को लड़के ने दिया धोखा, बोली- नालंदा से आता था मिलने ।

लव मैरिज करने के बाद पटना की लड़की को लड़के ने दिया धोखा, बोली- नालंदा से आता था मिलने ।




 चंडी (नालंदा)। पटना की लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसके प्रेमी ने धोखेबाजी की है। प्रेमिका का कहना है कि शादी करने के बाद अब प्रेमी उसे रखना नहीं चाहता है। दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। मिलने -जुलने के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ था और प्रेमी ने शादी कर साथ रखने का वादा किया था। लेकिन अब प्रेमी अपने वादे से मुकर गया है।

खबर के मुताबिक नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र  के कोरुत गांव निवासी रंजीत प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार ने पटना जिले के सकसोहरा के गोपायचक निवासी संजय कुमार की पुत्री श्वेता कुमारी के साथ बीते 26 मार्च को प्रेम विवाह किया था। लेकिन अब उसे रखने से इनकार कर रहा है। जब श्वेता रविवार को अपनी ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया कि सन्नी के भाई की शादी उसके चचेरी बहन से हुई थी। इस कारण वह अक्सर यहां आया करता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया और बाद में शादी कर ली। शादी के बाद वह कुछ दिनों अपने घर ले जाने की बात कह मायके में छोड़ कर चला गया। इसके बाद से वह बार-बार टालमटोल करने लगा। जिसके बाद रविवार को विवाहिता अपने परिवार के लोगों के साथ ससुराल पहुंची, जहां पति और उसके परिवार ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। लव मैरिज करने के बाद साथ रखने से इंकार करने के बाद विवाहिता ने महिला थाने में आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...