Friday, June 3, 2022

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर कर लिया आत्महत्या जानिए इसका वजह ।

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर कर लिया आत्महत्या जानिए इसका वजह ।


बिहार ...




औरंगाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं गया रेलखंड के बीच स्थित देव हॉल्ट के समीप शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक कौन है और कहां का है इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन रफीगंज थाना पुलिस मृतक युवक की पहचान को लेकर आसपास के थाना में इसकी सूचना दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने साइकिल से देव हाल्ट रेलवे ट्रैक के समीप पहुंचा और साइकिल खड़ा करके इधर-उधर देखने लगा। जैसे ही ट्रेन आई वैसे ही उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोगों का यह मानना है की युवक ने आत्महत्या या तो परिवारिक कलह की वजह से या फिर प्रेम प्रसंग में असफल होने के कारण की है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...