Wednesday, July 13, 2022

फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित हुए अनूप

फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित हुए अनूप


पटना फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित हुए अनूप
 फिल्म सेंसर बोर्ड (सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) की कोलकाता बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनूप नारायण सिंह को बीती रात फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। उन्हे यह सम्मान नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के द्वारा बीती रात राजधानी पटना में आयोजित सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के प्रमुख आकाश शर्मा  द्वारा प्रदान किया गया। सर्वविदित हो की 
अनूप नारायण सिंह राष्ट्रीय ख्याति के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार है वर्ष 2001 में पटना से प्रकाशित दैनिक आज से अपनी पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अनूप ने दैनिक जागरण हिंदुस्तान प्रभात खबर ईटीवी बिहार पटना दूरदर्शन बिहारी खबर सीनियर इंडिया दिल्ली प्रकाशन समूह ग्राम पंचायत, जी नेटवर्क के चैनल बिग गंगा में बतौर एंकर काम किया है। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का लंबा अनुभव रहा है साथ ही साथ डिजिटल मीडिया में भी इन्होंने कई सारे प्रयोग किए आर्यावर्त डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक सदस्य हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी इनकी गहरी रूचि सकता है मंच संचालक है बिहार के कला संस्कृति राजनीति और समसामयिक विषयों पर अच्छी पकड़ है। भोजपुरी लोक संस्कृति पर इन्होंने शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता व कानून की पढ़ाई में स्नातक करने वाले अनूप वर्तमान में भारत सरकार सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा फिल्म सेंसर बोर्ड कोलकाता रीजन एडवाइजरी कमिटी के 3 वर्षों के लिए सदस्य नियुक्त किए गए है। मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मशरख प्रखंड के अरना गांव के निवासी है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...