Monday, July 18, 2022

शिव की नगरी देवकुंड में जलाभिषेक करने लाखों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालु

शिव की नगरी देवकुंड में जलाभिषेक करने लाखों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालु

 करपी अरवल से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

करपी (अरवल) श्रावण मास की प्रथम सोमवारी को अरवल और औरंगाबाद जिले के सीमा पर अवस्थित बाबा दूधेश्वर नाथ की मंदिर देवकुंड में जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे और अपने सच्चे दिल से जलाभिषेक किया l वही मठ के महाँथ कन्हैया नंद पुरी ने कहा कि हर साल की भांति इस साल अधिक से अधिक लोग बाबा दूधेश्वर नाथ की मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं l दो साल कोरोना काल में जलाभिषेक भी करने के लिए रोक सरकार लगा दिया था मंदिर के गेट नहीं खोला जा सकता था l इसलिए इस वर्ष अधिक से अधिक लोग जलाभिषेक करने पहुंचे और इस मंदिर में जो शिवलिंग बना हुआ है  इस शिवलिंग में एक इस प्रकार की महता है जो अधिक से अधिक लोग दर्शन कर अपना शारीरिक कई रोग का भी दूर कर पा रहे हैं क्योंकि इस शिवलिंग एक ऐसी धातु का बना हुआ है की छूने से कइ बीमारी दूर हो जाता है l इसलिए सावन मास की प्रथम सोमवारी पर करीब 2 किलोमीटर की कतार बध होकर जलाभिषेक श्रद्धालु किए l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...