Tuesday, July 12, 2022

भटकी हुई बच्ची को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड केयर सेंटर को किया सुपुर्द

भटकी हुई बच्ची को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड केयर सेंटर को किया सुपुर्द 

डेहरी ऑन सोन (रोहतास) रेलवे पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिक बच्ची को सुरक्षित चाइल्डलाइन सब सेंटर तिलौथू को सुपुर्द कर दिया। रेलवे इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म पर भटक रही 15 वर्षीय युवती को रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के संयुक्त प्रयास से लावारिस नाबालिक बच्ची को सब सेंटर तिलौथू को मंगलवार को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक-12.07.2022 को समय-12:15 बजे रेलवे पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्टाफ गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 03 पर बने  आरपीएफ कार्यालय के सामने यात्री शेड में  एक बच्ची को अकेले घूमते हुए पुलिस ने देखा। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तथा रेल राजकीय पुलिस डेहरी की महिला आरक्षी 583 मनीषा कुमारी की देखरेख में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी में रखा गया। महिला आरक्षी द्वारा पूछताछ करने पर उक्त बच्ची ने अपना नाम ज्योति कुमारी उम्र 15 वर्ष पुत्री रविंद्र पासवान, माता देवंती देवी ग्राम -जम्मूहारा, थाना- ओबरा, जिला औरंगाबाद बताई। पूछताछ में उसने किसी प्रकार का संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर नहीं बताई और उसने बताया कि पापा मुझे मार कर मौसी के घर जाने के लिए बोल रहे थे। हम नहीं जाना चाहती थी, इसलिए घर से भाग कर चली आई। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन सब सेंटर तिलौथू रोहतास को दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम मेम्बर आशा देवी एवं टीम मेंबर वीरेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी में  उपस्थित होकर बच्ची को सही सलामत अवस्था में अग्रिम कार्रवाई वास्ते रेलवे पुलिस ने बच्ची को सुपुर्द कर दिया तथा परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...