Tuesday, July 12, 2022

बरसात नही होने से खेतो में पड़ने लगी दरार सूखने लगे धान के बिहन

बरसात नही होने से खेतो में पड़ने लगी दरार सूखने लगे धान के बिहन


 गया जिले में बरसात नहीं होने से किसानों के बढ़ने लगी मुश्किल है, ऐसा ही नजारा गया जिले के कई क्षेत्र के विभिन्न गाँवो देखा गया जबकि गया जिले के ओरमा पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा लगाए गए धान के अब खेत मे ही सूखने लगे है,और खेत में दरार होने लगी है, जिसके कारण किसानों के काफी मुश्किल बढ़ने लगी है ऐसे में बरसात नहीं होने से खेती की समस्या बढ़ने लगी है किसानों ने बताया कि बरसात नहीं होने से खेत सूखने लगे है और दरार भी पड़ने लगे है।
   जिससे काफी परेशानी होने लगी है वही 
    किसान ने बताया कि काफी पंचायत के दर्जनों किसान के खेत में दरार पड़ गए हैं और भी धान के बीज भी सूखने लगे हैं उन्होंने बताया कि अगर बारिश नही होगी तो किसानों को काफी परेशानी होगी और अकाल पड़ सकती है । वही इस संदर्भ में कृषि पदाधिकारी सुदामा माहतो ने बताया कि गया जिले में वही स्तिथि है । लेकिन गया जिले में रोपनी बिलम्ब से प्रारम्भ होती है लेकिन अब गया जिले में रोपनी होने लगी है धान अभी अछि तरीके से लगे हुए है लेकिन कुछ धान के बिचड़े रोहन नक्षत्र में गिरे हुए है जो 35 दिनों का हो गए है उनकी रोपनी आवश्यक है । अभी रोपनी किसान लोग अपने ट्यूबल से आधार पर बहुत लोग कर रहे है । अभी संतोष जनक रोपनी नही हुई है लेकिन हमलोग निजात कर रहे है कि अछि बारिश हो उन्होंने यह भी कहा कि अभीतक 3 प्रतिशत रोपनी ऐसी स्तिथि में जहां पानी की सुबिधा नही होगी वहां पर पानी का इंतज़ार करना होगा । 20 से 21 दिन के  बिचड़ा को हमलोग आदर्श मानते है । उन्होंने यह कहा कि छोटा सा क्षेत्र होता है तो किसान लोग बिचड़ा को बचा लेते है और 10 से 12 होता है तो रोपनी हो जाएगी अगर बारिश होती है तो । अगर बारिश नही होती है तब हमलोगों बैकल्पिक फसल के लिए कुछ सोचना पड़ेगा ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...