वार्ड सदस्य हत्या मामले में मुखिया पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट
नौबतपुर- सोमवार को नौबतपुर पुलिस ने बीते 2021 के दिसंबर माह में हुए वार्ड सदस्य संजय वर्मा हत्या मामले में मुखिया पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुकेश कुमार वर्तमान में नौबतपुर प्रखंड के जमालपुरा पंचायत का मुखिया पति है। थानाअध्यक्ष मो. रफीकुल रहमान ने बताया कि बीते 2021 के दिसंबर माह में वार्ड सदस्यलोदीपुर निवासी संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही इस मामले में पहले भी गिरफ्तारी हुई थी वही उसी मामले में एक अन्य अभियुक्त जो फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है जो वर्तमान में जमालपुरा पंचायत का मुखिया पति मुकेश कुमार हैबी फिलहाल गिरफ्तार मुखिया पति को पूछताछ के बाद न्यायालय भेजा जाएगा।
