Friday, July 1, 2022

चिकित्सक दिवस के अवसर पर शुभ्रा श्री होमियो क्लिनिक एवं निदान केंद्र का किया गया उद्घाटन सर्वोत्तम पहल सत्येंद्र रंजन ।

चिकित्सक दिवस के अवसर पर शुभ्रा श्री होमियो क्लिनिक एवं निदान केंद्र का किया गया उद्घाटन सर्वोत्तम पहल सत्येंद्र रंजन ।





ज़िला मुख्यालय के सैदपुर धावा, नियर भारत पेट्रोल पम्प के समीप डॉक्टर डे के अवसर पर शुभ्रा श्री होमियो क्लीनिक एवं निदान केन्द्र का उदघाटन स्थानीय विधायक महानंद सिंह , अरवल लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन , डॉक्टर सोमा रंजन एवं अरवल सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस अवसर पर विधायक महानंद सिंह ने कहा कि होमियोपैथी जर्मनी में 1796 में डॉक्टर हैनिमैन द्वारा खोजी गई एक चिकित्सा प्रणाली है । यह दो सौ साल से भी अधिक पुरानी चिकित्सा पद्धति है । यह आम बीमारियों, जीवन शैली संबंधी विकारों और पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए काफी हद तक सुरक्षित है । जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होमियोपैथी एक सुरक्षित और सौम्य चिकित्सीय तरीका है जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रभावी उपचार कर सकता है । डॉक्टर सोमा रंजन ने कहा कि होमियोपैथी चिकित्सा से गभर्वती महिलाओं , स्तनपान कराने वाली महिलाओं , बच्चों , पुरुषों ,और बुजुर्गों एवं सभी के लिए सुरक्षित है । होमियोपैथी चिकित्सा 200 साल से भी ज्यादा पुराने विज्ञान होने के बावजूद होमियोपैथी चिकित्सा से किसी भी स्वास्थ्य सम्बंधी खतरे को साबित करने वाले अध्ययन अबतक सामने नही आया है, इस चिकित्सा पद्धति में कोई साइड इफेक्ट भी नही है । होमियोपैथीक दवाओं का उपयोग सर्जरी के बाद भी जल्दी ठीक होने के लिए पारम्परिक चिकित्सा के साथ या अकेले किया जा सकता है ।एक शोध में पाया गया कि होम्योपैथी चिंता और गम्भीर अवसाद के उपचार में भी उपयोगी है । एक अध्ययन से से संकेत मिलता है कि होमियोपैथीक उपचार में न केवल कैंसर से पीड़ित लोगो मे थकान को कम किया बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में समग्र रूप से सुधार किया । इस मौके पर कार्यक्रम में लवकुश कुमार , सूर्यदेव पासवान , ज्ञान रंजन , बिजेंद्र पासवान , रघुवीर पासवान , इंद्रजीत पासवान , दिपक कुमार सहित सैकड़ों लोग मुख्य रूप से शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...