पुलिस ने शराब सेवन करने के आरोप में 6 शराबियों को किया गिरफ्तार
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराब सेवन करने के आरोप में 6 शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि 1अरविंद राम, पिता स्व बैजनाथ राम 2 शिव शंकर कुमार पिता शिवधर राम दोनों साकिम तेलारी 3 इसलाम मियां पिता स्व रसूल हजाम 4 इसराइल हजाम पिता छेदी हजाम दोनों साकिम टेकारी 5 विजेंद्र बिंद पिता स्वर्गीय सोहन बिंद सा○ सबराबाद, सभी थाना चेनारी। 6 अर्जुन कुमार पटेल पिता स्वर्गीय सुदर्शन सिंह सा○पड़री थाना शिव सागर सभी जिला रोहतास को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार सभी आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में मेडिकल टेस्ट कराए जाने पर यहां के डॉक्टरों द्वारा अल्कोहल की पुष्टि किए जाने पर सभी शराबियों को सासाराम न्यायालय भेज दिया गया है।
