Monday, November 21, 2022

शिवसागर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से प्रदीप सिंह भारी बहुमत से निर्वाचित हुए

शिवसागर व्यापार मंडल  अध्यक्ष पद से प्रदीप सिंह भारी बहुमत से निर्वाचित हुए


बिहार संवाददाता दिनेश तिवारी की रिपोर्ट


शिवसागर/ रोहतास-जिले के प्रखंड मुख्यालय शिवसागर में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद हेतु आज सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें शिवसागर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से प्रदीप सिंह भारी बहुमत से निर्वाचित हुए। प्रदीप सिंह अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से हराया। कुल मतों का विवरण इस प्रकार है-
प्रदीप सिंह 112 मत
सुनील सिंह 18 मत
सरिता देवी  01मत
रद्द मतपत्रों की संख्या 01
इस तरह से प्रदीप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुनील सिंह को 94 वोट से हराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से निर्वाचित प्रदीप सिंह को शिवसागर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित मिश्र एवं शिवसागर अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद राम ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान की। इस जीत के मौके पर कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुना  सिंह मुखिया ग्राम पंचायत नाद, जयप्रकाश सिंह मुखिया ग्राम पंचायत शिवसागर और इस जीत के जश्न में शामिल हुए  हजारों प्रशंसक।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...