शिवनगर, अरवल स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आर सेती) में डेरी व वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिन सोमवार को किया गया
अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट
अरवल उदघाटन संस्थान के राज्य निदेशक श्री आशु मोहन चौधरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस०डी०आर० बिहार श्री चौधरी ने कहा कि आज के समय मे डेरी एवं वर्मी कम्पोस्ट आय का मुख्य साधन है। पढ़े-लिखे लोगों द्वारा इस कार्य को कर के लाखों रुपये की मासिक आमदनी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं इस तरह के व्यवसाय को करने के लिए सरकार अनुदानित दर पर ऋण भी प्रदान करती है इसलिए इस तरह के कार्यों को निश्चित बढ़ावा मिलना चाहिए।
पी एन बी आर सेटी अरवल के निदेशक श्री ललितेश्वर प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ये संस्थान विगत 11 वर्षों से जिला में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। उक्त मौके पर श्री इफ्तेखारुल हक़ संकाय सदस्य ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
श्री अभिजीत कुमार सिंह कोर्स को-ऑर्डिनेटर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

