रोहतास जिले के नासरीगंज थाना के मोना गांव से 4 लड़किया एक जनवरी को हुई थी गायब। रोहतास पुलिस की तत्परता के कारण बरामद
रोहतास: दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
नासरीगंज (रोहतास) जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मोना गांव के एक हीं मोहल्ले के 4 लड़कियां जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष से से लेकर 11 वर्ष के बीच है ।खेत पर जाने के बहाने गायब हो गई थी । घटना 1 फरवरी के दिन की है । रोहतास पुलिस के तत्परता के कारण उसी रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरामद कर ली गई
रोहतास पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नासरीगंज थाना क्षेत्र के मोना गांव से गत 1 फरवरी को करीब 2:30 बजे दिन में चारों लड़कियां खेत में जाने के बहाने घर से निकल गई। लेकिन वापस घर घर रात में नहीं आई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली ।पुलिस तुरंत हरकत में आई तथा एसडीपीओ बिक्रमगंज तथा नासरीगंज थानाध्यक्ष घटनास्थल पर जाकर मुआयना किए। जिसके बाद एसपी द्वारा एसडीपीओ बिक्रमगंज एवं थाना अध्यक्ष नासरीगंज के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई ।इसके अलावा वितंतु से जिले के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई ।उसी रात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना पुलिस द्वारा करीब 11:30 बजे रात में रोहतास पुलिस को सूचना दी गई कि बारुण बस स्टैंड से से चार लड़कियों को बरामद किया गया है। जिसके बाद रोहतास पुलिस महिला आरक्षी के नेतृत्व में चारों लड़कियों को बारुण थाना से अपने हवाले ली। जिसके बाद उन लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ की ।पूछताछ के बाद उन्होंने उन्होंने बताएं की उनके द्वारा नासरीगंज से बस पकड़ कर डिहरी आ गई ।फिर डेहरी से बस पकड़कर बारुण चली गई ।उनके द्वारा कोई हुमन ट्रैफकिंग की बात नहीं बताई गई है। इस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

