शहीद जगदेव मेला में चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिख रही है तैनात
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था अरवल स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में शहीद जगदेव बाबू की 101 वी जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित प्रखंड मिटाओ प्रदर्शनी मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय मेला भी लगा है जिसमें भारी संख्या में बच्चे पुरुष महिला का जनसैलाब उमड़ पड़ा है वही बच्चों झूला डिस्को डांस झूला नाव का झूला कट घोड़े का झूला आदि मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं पुलिस हर जगह चप्पे-चप्पे पर तैनात दिख रहे हैं कहीं कोई अप्रिय घटना ना करें इसको लेकर कुर्था थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह मानिकपुर ओपी प्रभारी दिनेश कुमार अपने दल बल के साथ हर जगह मुस्तैद दिख रहे हैं इस मौके पर थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि मेले मैं उचक्के लोगों की खैर नहीं है कहीं भी अप्रिय घटना होने पर हमें तुरंत सूचित करें जनता की सेवा में हम हमेशा तत्पर रहेंगे
