गुप्ताधाम वन पथ पर चार पहिया वाहन एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
रोहतास के चेनारी थाना अंतर्गत गुप्ताधाम में भूस्खलन का खतरा, वन विभाग ने दिया निर्देश।
रोहतास से दिनेश तिवारी का रिपोर्ट
रोहतास जिला के चेनारी थाना अंतर्गत गुप्ताधाम में महाशिवरात्री के अवसर पर लाखों-लाख की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक एवं दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं इस साल 18 फरवरी महाशिवरात्रि है वन विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा गुप्ता धाम जाने वाले चार पहिया वाहन एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास मनीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महाशिवरात्रि दिनांक 18.02.2023 के उपलक्ष्य में सभी को सूचित किया जाता है कि बादलगढ़ नाका गुप्ताधाम वन पथ भूस्खलन होने की प्रबल संभावना है इसके अतिरिक्त महाशिवरात्रि मैं लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त कथा पैदल चलने वाले यात्रियों के आवागमन एवं उनकी सुविधाओं सुरक्षा एवं धार्मिक मान्यता के दृष्टिकोण से तथा बादलगढ़ नाका से गुप्ता धाम वन पथ की स्थिति आवागमन के प्रतिकूल होने के कारण दिनांक 12 फरवरी से 19 फरवरी तक चार पहिया वाहन एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह सूचना जनहित में जारी।