Thursday, February 2, 2023

अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी 

अरवल से मुजाहिद हुसैन की रिपोर्ट

अरवल आपने मंदिर, कोर्ट कचहरी और पंचायत में शादी होते तो देखा होगा लेकिन अरवल में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए लोगों को भीड़ जुट गई. फिल्मी तरीके से दोनों की शादी हुई. आपको जानकर हैरानी होगी कि अस्पताल के बेड पर प्रेमी जोड़े की अजीबोगरीब शादी हुई. मामला अरवल जिले के सदर अस्पताल का है. जहां एक युवक युवती ने अस्पताल के बेड पर ही शादी रचाई है. पहले दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर युवक ने उसके मांग में सिंदूर भरा इस अनोखी शादी में अस्पताल के कर्मी और मरीज बराती बने थे. इस अनोखी शादी की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है.

घूमने के दौरान हो गए दुर्घटना का शिकार 

दरअसल ठाकुर बिगहा गांव का रहने वाला नीरज कुमार अपनी प्रेमिका कौशल्या कुमारी को बाइक पर बैठाकर बैदराबाद बाजार घुमाने आया था तब ही घर लौटने के दौरन उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई. इस घटना में दोनों प्रेमी जोड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इसके बाद इनकी प्रेम कहानी की भनक उनके परिवार वालों को भी लोग गई. घटना के बाद दोनों के ही परिजन अस्पताल में पहुंच गए.

सात दिन के प्यार में लिया शादी का फैसला, बर्थडे पार्टी से शुरू हुई लव स्टोरी

परिजनों ने अस्पताल में ही करा दी दोनों की शादी  दोनों की स्थिति को देखते हुए पहले तो दोनों का इलाज करवाया गया. उसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े ने परिवार के सामने ही शादी करने का फैसला कर लिया. आपको बता दें कि युवक-युवती एक दूसरे से प्यार करते थे और घरवालों को बिना बताए चोरी-छिपे मिलते थे. बुधवार की देर शाम भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों जख्मी हो गए. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही दोनों के परिजनों को इनकी प्रेम कहानी का पता चला जिसके बाद परिजनों ने दोनों की अस्पताल में ही शादी करा दी.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...