Sunday, May 22, 2022

अरवल शहर में बिजली से दुकान में लगी आग से हुई क्षति की भरपाई सरकार को करना चाहिए – महानंद सिंह .

अरवल शहर में बिजली से दुकान में लगी आग से हुई क्षति की भरपाई सरकार को करना चाहिए – महानंद सिंह


Bihar




मछली बाजार के पास अमजद खान की लेडीज टेलर की दुकान थी जिसमें रात्रि में बिजली से आग लगी है। अमजद खान की जिंदगी भर की मेहनत की कमाई अपनी दुकान में पूंजी के बतौर लगा दिया था। आज उनके पास कुछ भी नही बचा है. रात अंधड़ पानी आने के पहले आग लगने से पूरा समान जल कर राख हो गया.
सुबह खबर मिलते ही अरवल विधायक महानंद सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अरवल सीओ एवं कार्यपालक अभियंता विजली विभाग से बात कर पीड़ित को सहायता करने की बात कही.

विधायक महानंद सिंह ने सरकार से आग लगी में मात्र 98 सौ रुपये की मुआवजा संशोधन करने की मांग करते हुए करीब 8 से 10 लाख रुपये की क्षति की भरपाई सरकार से करने की मांग की है। 
 
 

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...