Sunday, May 22, 2022

" मगध विरासत " नामक पुस्तक का हुआ विमोचन !!

" मगध विरासत " नामक पुस्तक का हुआ विमोचन !!


अरवल... 




 
  आज़ाद खान 
संवाददाता अरवल 

कुर्था अरवल, स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अभिलाषा उत्सव हॉल में बारा गांव निवासी संजय शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक मवाद विरासत भाग 1 नामक पुस्तक का विमोचन किया गया इस कार्यक्रम के उद्घाटन बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) के विशेष सचिव विकास वैभव ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अहमदपुर हारना पंचायत के पूर्व मुखिया का अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया  इस मौके पर सचिव विकास वैभव ने कहा कि इस पुस्तक का मूल तत्व मगध क्षेत्र की विरासत को जानना है उसके लिए यह पुस्तक पहला कदम है। मैं संजय शर्मा को धन्यवाद देता हूँ कि इस पुस्तक के माध्यम से बहुत सारे लोगों को यहाँ के विभिन्न विरासतों के बारे में जानने का मौका मिलेगा । यही उद्देश्य लेकर मैं भी चला हूँ कि बिहार की गौरवशाली इतिहास को लोग जाने आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार कैम्पेन के तहत लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि संजय शर्मा द्वारा प्रकाशित पुस्तक ’मगध विरासत’ भाग 1 में मगध क्षेत्र की गौरवपूर्ण सभ्यता एवं संस्कृति के विभिन्न आयामों को दर्शाने के अतिरिक्त  विद्वानों द्वारा मगध क्षेत्र के  बारे में व्यक्त किये गए उद्गारों को समावेषित किया  मगध के कई विरासत अब लोगों के जहन से ओझल होती जा रही है जो काफी चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश के युवा पीढ़ियों को इस मामले में चिंतन करने की जरूरत है कभी मगध की धरती ने कई वीर योद्धाओं को जन्म दिया जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में और अपना परचम लहराते हुए मगध का नाम रोशन किया लेकिन वर्तमान समय में मगध के कई विरासत अब विलुप्त के कगार पर जाने लगे हैं जो काफी चिंता का विषय है वहीं डॉ रत्नेश चौधरी ने कहा कि मगध ऐतिहासिक एवं धार्मिक प्रांत रहा है यहां के सभी धार्मिक ऐतिहासिक विरासत एवं समाज के पुरोधा को समेट कर एक पुस्तक का रूप देने का जो संजय शर्मा ने कार्य किए हैं वह बेहतरीन प्रयास है इसके लिए मैं इन्हें शुभकामना देता हूँ 
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ रत्नेश चौधरी,आईजीएमएस उपस्थित थे हालांकि इस दौरान मगध विरासत भाग 1 पुस्तक का संपादक संजय शर्मा द्वारा मगध विरासत नामक यूट्यूब चैनल का भी शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन डॉ रत्नेश चौधरी ने किया  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अहमदपुर हरना पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष डॉ जितेंद्र शर्मा ने की इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...