Sunday, May 29, 2022

समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह को
लोगों ने दी बधाई









नवीन कुमार सिंह



सासाराम (रोहतास) शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के नाद पंचायत के नाद गांव निवासी स्वर्गीय रास बिहारी सिंह के बड़े पुत्र समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह को झीझीपहाड़ी ग्राम पंचायत वार्ड संख्या 9  कतरास  धनबाद से वार्ड  सदस्य निर्वाचित होने पर लोगों ने दी बधाई। सुधीर कुमार सिंह  को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। वहीं सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जनता हम पर जो भरोसा कर जीताया है उस पर ईमानदारी पूर्वक काम करूंगा और विकास करूंगा। नाद पंचायत मुखिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वे मेहनत कर झीझीपहाडी कतरास धनबाद  का ईमानदारी पूर्वक विकास करें, और जनता वहां का भरोसा कर इनको जिताया है उस पर खरे उतरे। बधाई नाद पंचायत मुखिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह, दिनेश सिंह, जिला पार्षद छोटन सिंह, रबींद्र कुमार सिंह, समाजसेवी नवीन कुमार सिंह,प्रबींदर कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मुखिया अशोक भारद्वाज, संजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, रोहित सिंह चौहान, धनजी सिंह, अशोक कुमार सिंह, बंटी सिंह, श्री राम सिंह, अभीजीत रंजन सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...