चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनावों के विभिन्न पदों के लिए निर्धारित किया सिंबल
पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी निर्धारित किया गया सिंबल
रिपोर्ट - अनमोल कुमार
बिहार में सम्भावित नगर निकाय चुनावों के लिए चुनव आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए सिंबल का निर्धारण कर दिया गया है। इस बार के नगर निकाय चुनावों में जहां मेयर पद के प्रत्याशी वोटरों के पास हारमोनियम लेकर जाएंगे वहीं किसी के हाथों में जलता हुआ दिया तो चुनाव मैदान में कई शंख बजाने वाले भी दिखेंगे।
इस बार के नगर निकाय चुनाव में गैस का चूल्हा पार्षद पद के प्रत्याशियों के पास रहेगा तो गैस सिलेंडर मुख्य पार्षद के पद के प्रत्याशियों के पास रहेगा।
बताते चलें कि बिहार में पहली बार नगरनिकाय के चुनाव में मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव सीधे मतदान से कराया जाएगा। मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए 32 चुनाव चिन्ह निर्धारित किये गए हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए 21 और पार्षद पद के लिए 36 चुनाव चिन्ह निर्धारित किये गए हैं। इसके अलावा 25 चुनाव चिन्ह रिजर्व रखे गए हैं। रिजर्व चुनाव चिन्हों का प्रयोग तब किया जाएगा जब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक हो जाएगी। इस प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम, नगर परिषद, और नगर पंचायत के चुनाव के मद्देनजर पार्षद, उपमुख्य पार्षद, और मुख्य पार्षद के पद के चुनाव के लिए चुनाव चिन्हों का निर्धारण कर दिया है।
