Saturday, May 28, 2022

OMG, 28 करोड़ की कोकीन निगल गई दो महिलाएं

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


पेट में 181 कैप्सूल कोकीन का वजन दो किलो व कीमत 14 करोड़ रुपये  है







रिपोर्ट - अनमोल कुमार

    नई दिल्ली : युगांडा से दिल्ली पहुंची दो महिलाओं को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने अपने पेट के अंदर 28 करोड़ रुपए की 181 कैप्सूल छिपाई थी।
    दिल्ली पुलिस ने कहा कि युगांडा से यात्रा कर रही दो महिलाओं ने कोकीन की गोलियों में छिपाने के लिए निगल लिया था। जब्त की गई कोकीन का वजन करीब दो किलो है। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है। दोनों महिलाओं में एक को गुरुवार को पकड़ा गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पेट में 81 गोलियां थीं। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसके अंदर करीब 0.891 किलोग्राम वजनी कोकीन मिली। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹13.6 करोड़ आंकी गई है।
   इसके पहले 22 मई को गिरफ्तार हुई इस महिला की साथी के पेट में करीब 80 कैप्सूल छिपे हुए पाए गए। उसे भी एक्स-रे जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...