Wednesday, June 1, 2022

पालीगंज में मनाया गया किसान नेता का 10 वी पुण्य तिथि ।

पालीगंज में मनाया गया किसान नेता का 10वी पुण्य तिथि ।


( बिहार )






अशोक कुमार
पालीगंज


पालीगंज । बुधवार को स्थानीय बाजार स्थित स्वामी सहजानन्द स्मृति भवन में किसान नेता ब्रह्मेश्वर नाथ की 10 वीं पुण्य तिथि मनाई गई।
             जानकारी के अनुसार बुधवार को पालीगंज बाजार स्थित स्वामी सहजानन्द सरस्वती स्मृति भवन में किसान नेता ब्रह्मेश्वर नाथ 10 वीं पुण्य तिथि ।नाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमोहन शर्मा व संचालन रामानन्द तिवारी ने किया। मौके पर लोगो ने किसान नेता ब्रह्मेश्वर नाथ को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया। मौके पर वक्ताओं ने किसानों की समस्या को उजागर करते हुए किसान मजदूर की हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।
               वही मौके पर हर्षवर्द्धन, शैलेन्द्र वात्स्यायन, अंजनी कुमार, रणजीत कुमार, उपेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा व अंजनी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...