Wednesday, June 1, 2022

आवास योजना में दलाल हॉबी मुखिया ने दलाल से दूर रहने को किया अपील ।

आवास योजना में दलाल हॉबी मुखिया ने दलाल से दूर रहने को किया अपील ।


बिहार ...






राकेश कुमार 
संवाददाता


वंशी (अरवल) एक ओर सरकार ने गरीबों को पक्के मकान बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों रुपए  बैंक के माध्यम से राशि वितरण कर रही है. लेकिन पंचायत एवं प्रखंड में जमे दलाल एवं विचौलियों को सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत के मुखिया अपने पंचायत क्षेत्र में माइक से प्रचार प्रसार कर इंदिरा आवास में नजायज रूप से पैसा नही देने का अपील लाभुकों से किया है. माली पंचायत के मुखिया ललन कुमार ने बताया कि लाभुकों के द्वारा शिकायत मिलने पर पंचायत क्षेत्र में माईक से  प्रचार प्रसार कर इंदिरा आवास में बिचौलिए के द्वारा ली जा रही राशि पर रोक लगाने को पहल किया गया है .माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए कहा गया कि जो भी लोग आवास लाभुक भी पैसा मांगने पहुँचे इसकी सूचना मुखिया जी को दे .ऐसे बिचौलियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा.मुखिया ललन कुमार ने बताया कि माली पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं .15 वार्ड में माइक से प्रचार कर इंदिरा आवास लाभुकों को सचेत किया गया है. मुखिया ने कहा कि सरकार गरीबों को रहने को लेकर पक्के की मकान को राशि देकर बनवाने का काम कर रही है .वही आवास के लाभ देने के नाम पर पैसे की वसूली करने की शिकायत पर ठोस कदम उठाए गए हैं .बताते चले कि सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत में तीसरी बार मुखिया ललन कुमार बने. मुखिया ने आवास योजना पेंशन योजना में शतप्रतिशत गरीबों को सरकारी लाभ दिलवाने का काम किया है. यही कारण है जनता ने तीसरी बार मुखिया बनाया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...