विदेशी शराब के 133 बोतल के साथ सेंट्रो कार जब्त ।
बिहार ...
विदेशी शराब के 133 बोतल के साथ सेंट्रो कार जब्त औरंगाबाद गोह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार को शराब तस्कर का डिहुरी कुड़वां पथ पर पीछा करने पर शराब तस्करों ने दादर उच्च विद्यालय परिसर में सिल्वर रंग की सेंट्रो कार बीआर 06 V 4884 खड़ी कर भाग गया। पुलिस द्वारा कार की जांच की गई तो कार के सीट के नीचे बनाए गए तहखाने से चंडीगढ़ निर्मित 750ml की 133 बोतल शराब बरामद किया है। पुलिस ने कार को जप्त कर थाना लाई है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें कार के मालिक एवं चालक को आरोपित किया गया है। मालिक और चालक का सत्यापन किया जा रहा है। अवैध शराब एवं बालू के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। जिससे तस्करों में हड़कंप मची हुई है।