Tuesday, June 7, 2022

अपने बेटी एवं बहन के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं एक बाप और भाई, 4 माह बीत जाने के बाद नहीं मिला न्याय ।

अपने बेटी एवं बहन के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं एक बाप और भाई, 4 माह बीत जाने के बाद नहीं मिला न्याय ।


बिहार ...




औरंगाबाद । समाहरणालय परिसर में एक पिता और भाई अपने घर की लाडली बंदना कुमारी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए पिछले 4 माह से दर-दर की ठोकरें खा रहे है. लेकिन अभी तक इस मामले में ना तो बंदना के हत्यारों की गिरफ्तारी हुई और ना ही इनकी शिकायत कहीं सुनी जा रही है। इस संबंध में गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के दुषाध बीघा निवासी उमेश पासवान ने बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने अपनी बेटी बंदना की शादी गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसना गांव निवासी सुबोध कुमार के साथ की थी। बेटी के शादी के पूर्व ही ससुराल वालों की जितनी भी डिमांड थी सभी पूरी की गई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे दामाद और जेठानी का जुल्म बंदना पर बढ़ता गया। बेटी पर बढ़ते जुल्म की जानकारी मिलते ही समझौते भी कराए गए और दामाद के डिमांड भी पूरे किए गए उसके बावजूद भी बेटी बंदना के ऊपर प्रताड़ना का दौर नहीं थमा और 9 जनवरी 2022 में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। श्री पासवान ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों के द्वारा चिकित्सक के साथ मिलीभगत करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी बदलवा दिया गया और रिपोर्ट में मंतव्य ऐसा दिया गया जो चिकित्सकीय भाषा में स्वीकार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी से भी दो बार मिलकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। परंतु उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हुई। मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुनः जांच करवाने की मांग की जाएगी ताकि दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ सके। वही मृतका बंदना के भाई ने बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और उसके बहन के कातिल नहीं पकड़े गए तो वह समाहरणालय के सामने आत्मदाह कर लेगा। मृतका के भाई ने यह आरोप लगाया है कि उसके बाद वहीं का अवैध संबंध अपने भाभी के साथ था जिसके कारण उसके बहन की हत्या की गई उसने अपने बहन के हत्या करने वालों ससुराल पक्ष के लोगों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई है। पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...