Friday, June 24, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में सात निश्चय भाग 2 योजना के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) की एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण-सह-समाधान बैठक आयोजित की गयी।

जिला पदाधिकारी रोहतास की अध्यक्षता में सात निश्चय भाग 2 योजना के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) की एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण-सह-समाधान बैठक आयोजित की गयी। 





रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 

सासाराम (रोहतास)  रोहतास जिले के जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सात निश्चय भाग-2 योजना के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान(एलएसबीए) की एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण- सह -शंका समाधान बैठक की गई।

 उक्त बैठक में डीडीसी ,रोहतास की शेखर आनंद ,निदेशक, डीआरडीए मुमताज़ आलम, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी , प्रथम चरण के सभी 40 पंचायतों के मुखिया तथा स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक इत्यादि उपस्थित रहे ।

ज्ञातव्य है कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले के 229 पंचायतों में से 60 पंचायतों का चयन किया गया है जिनमे 40 पंचायत प्रथम चरण में तथा 20 पंचायत दूसरे चरण में लिए जाएंगे।

प्रत्येक चयनित पंचायत में सभी घरों को  एक हरा एवं एक नीला डस्टबिन उपलब्ध कराया जाना है जो क्रमशः सूखे और गीले कचरे के लिए होंगे।

 साथ ही, सामुदायिक उपयोग के लिए एक बड़ा डस्टबिन उपलब्ध कराया जा रहा है जहां सामुदायिक स्तर पर कूड़े की डंपिंग होगी।सामुदायिक डंपिंग का स्थान 30×30 वर्ग फ़ीट का होगा। सामुदायिक डंपिंग स्थल पर सूखे तथा गीले कचरे की डंपिंग पैडल वाले रिक्शा से होगी।

वहीं डंपिंग वाले स्थान से वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट तक कचरा पहुंचाने हेतु ई-रिक्शा का प्रोविजन  किया गया है।

 ज्ञातव्य है कि लोहिया स्वच्छ भारत अभियान- 2 के तहत पूर्व में ही प्रत्येक वार्ड में एक स्वच्छता कर्मी तथा प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक स्वच्छता पर्यवेक्षक की  नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही, ग्रामीण नालियों को अंडर ग्राउंड स्तर पर जोड़ने हेतु सोक- पिट्स बनाने का भी प्रोविजन है। 

उक्त सभी कार्य हेतु पंचायत को राशि आवंटित कर दी गई है। 70% राशि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत और 30% राशि 15 वे वित्त के माध्यम से आवंटित की गई है।

 उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिस प्रकार से नगरीय कचरा प्रबंधन और साफ -सफाई के सेट प्रोटोकोल्स और मानदंड हैं , उसी प्रकार से अथवा उनसे भी बेहतर ढंग से ग्रामीण इलाकों में भी स्वच्छता के नए मानदंड स्थापित किए जाने हैं जिसके सफल क्रियान्वयन में, चयनित जान प्रतिनिधियों को महती भूमिका निभानी है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मुखिया एवं  जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता ही इस स्वच्छता योजना को सफल बनाएगी। उन्होंने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों से तथा उनके माध्यम से समस्त पंचायतवासियों से ,इसे एक जन-अभियान का रूप देकर, स्वच्छ्ता को अपने दैनिक जीवनचर्या में उतारने का अनुरोध किया ।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पंचायत स्तर से, वित्तीय नियमावलियों का शत- प्रतिशत अनुपालन करते हुए, जेम पोर्टल अथवा निविदा के माध्यम से आवश्यक सामग्रियों का प्रोक्योरमेंट शीघ्र पूर्ण करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाया जाए। 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक को निर्देश दिया गया कि पंचायतों द्वारा किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए एवं बेहतर समन्वय स्थापित कर शीघ्र लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रदत्त लक्ष्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने में चयनित पंचायतों को सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...