जिला पदाधिकारी में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनिए गई फरियाद ।
जिला अरवल में शुक्रवार को जिलापदाधिकारी, सुश्री जे प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया गया ।
जनता दरबार में जिलापदाधिकारी द्वारा 26 फरियादियों की फरियाद को सुनी गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
भूमि विवाद, आपूर्ति, पर्चा वितरण ,परिवहन , राजस्व, मद्य निषेध ,शिक्षा, नगर निगम, अतिक्रमण , आईसीडीएस ,पेंशन आदि विभागों से संबंधित आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु जिलापदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर सभी संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे ।
- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अरवल।
