पशु तस्करों द्वारा तस्करी के एक कंटेनर में ले जा रहे 30 पशुओं को पुलिस ने किया जब्त। तीन पशु तस्कर गिरफ्तार। एक कंटेनर भी जब्त ।
रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
चेनारी (रोहतास) कैलाली थाना अंतर्गत खुरमाबाद जाने वाले रास्ते गाजानंद सिद्धि विनायक राईस मिल प्राइवेट लिमिटेड के समीप पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए लाये जा रहे एक कंटेनर में 30 पशु को जप्त कर लिया है। वही कंटेनर के ड्राइवर, खलासी एवं एक स्थानिय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ में पुलिस ने कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में चलाई थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर लदे 30 पशुओं को बरामद किया है। पहला- जिला शेरधाटी गया के वासी नगर थाना अंतर्गत हेमपुरा निवासी ड्राइवर ताज खान,उम्र 40 ,वर्ष पिता स्व कासिम खान, दुसरा- खलासी शाहनवाज खान ,उम्र 40, वर्ष पिता ईदरीश खान, तीसरा- एआज कुरैशी उम्र 35 वर्ष, पिता- भोला कुरैशी, ग्राम- खुरमाबाद, थाना- चेनारी, जिला- रोहतास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
