Saturday, June 25, 2022

जातीय जनगणना के समर्थन में जदयू नेताओं ने निकाली आभार प्रकट यात्रा ।

जातीय जनगणना के समर्थन में जदयू नेताओं ने निकाली आभार प्रकट यात्रा ।




रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिला के जदयू पूर्व विधायक वर्तमान अध्यक्ष माननीय रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर आभार प्रकट यात्रा में चांदनी चौक से पैदल चल कर दल्लू चौक पहुंचे. सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए. सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करते हुए जातिगत गणना हेतु आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन में आभार प्रकट यात्रा निकाला गया इस मौके पर बरबीघा के कर्मठ विधायक सुदर्शन कुमार के साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए एवं संगठन प्रभारी ज्ञान चंद पटेल. ललन कुशवाहा जिला परिषद सदस्य ललन प्रसाद अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा. घाट कुसुंबा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह महतो. जदयू जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुरुजी. जदयू नगर अध्यक्ष अनिल साव. जदयू नेता राहुल कुमार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद भाई.शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश पंडित. जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार. नवल कुशवाहा ब्रह्मदेव महतो आलोक मुखिया किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह जिला प्रवक्ता डॉ महेश. मुख्य प्रवक्ता प्रमोद चंद्रवंशी. वरिष्ठ नेता भुनेश्वर प्रसाद जी  दयानंद चौधरी विनोद जी.जयदेव कुमार ओमकार कुमार. विष्णु कुमार.रामानंद प्रसाद गुप्ता महिला नेत्री रेनू सिंह.एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...