भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ।
सासाराम (रोहतास) गुरुवार को रोहतास प्रखंड स्थित काश्यप मार्केट के कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुकरणीय व्यक्तित्व और विचार पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा रोहतास मण्डल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता हेतु कश्मीर में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान शिक्षाविद, राष्ट्रनायक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को नमन किया गया। संगोष्ठी का अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विशाल देव ने तथा संचालन मण्डल महामंत्री विवेक बहादुर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती गुप्ता की गरिमामयी उपस्थित रही। इस अवसर पर जिला महामंत्री (महिला मोर्चा) विजय दुर्गा जी, जिला आईटी सेल सह संयोजक संजीव गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा,महेंद्र सिंह, कमलेश साह,संदीप कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
