उज्ज्वला योजना में वसूली की शिकायत पर परछा पहुँचे प्रतिनिधि ।
नौहट्टा (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के परछा गाँव मे उज्ज्वला योजना में वसूली की शिकायत पर पहुँचे प्रतिनिधि और वसूली की रकम वापस कराया गया बताया जाता है कि ग्रामीण जनता से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक हजार रुपया लेकर गैस चूल्हा दिया जा रहा था लेकिन कुछ लोगो ने कहा कि यह सरकार का स्किम है जो गरीबो के लिए है नए कनेक्शन के लिए ढाई सौ रुपये लगता है लेकिन मनमानी कर एक हजार रुपया लिया जा रहा था ग्रमीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी बसन्त कुमार व मुखिया प्रतिनिधि भानु प्रताप मिश्रा को दी दोनो परछा गाँव मे पहुँच कर मामले के देखा और कड़ी फटकार लगाते हुए राशि वापस कराया गया और हिदायत दिया गया कि इस इलाके में अगर गरीबो के साथ वसूली हुआ तो प्रसासन को सूचित कर कार्यवाई किया जाएगा इस मौके पर जदयू अध्यक्ष दीपक चौबे पूर्व प्रमुख रमेन्द्र राम मौजूद हुए और कहा कि सरकार की योजनाओं में वसूली नही बल्कि मदद करे ताकि गरीबो को लाभ मिले।
