Sunday, June 5, 2022

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कर उसके सुरक्षा का लिया गया संकल्प ।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कर उसके सुरक्षा का लिया गया संकल्प ।






संजय कुमार तिवारी
संवाददाता

सासाराम (रोहतास) स्थानीय प्रभाकर रोड स्थित पवित्र बंधन के प्रांगण में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण और जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया और वृक्ष के पेड़ होने तक इसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी की शपथ भी ली गई। उक्त अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा ने कहा कि हाईवे, सड़क बनाने के नाम पर अंधाधुंध सालों पुराने पेड़ बरगद, पीपल, नीम, आम, पकड़ी, जामुन, महुआ आदि फलदार और छायादार तथा ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष को काट दिया गया। खानापूर्ति के नाम पर कनैल जैसे फूल तथा सुंदरता के लिए मंहगा नारियल के वृक्ष सड़कों के बीचो-बीच लगाए जा रहे हैं। जो न ऑक्सीजन देंगे तथा न ही आसपास के आबोहवा को शुद्ध करेंगे। ऐसे वृक्ष पशु- पक्षियों का बसेरा भी नहीं बन पाएंगे। जिसका असर हमारे परिस्थितिक तंत्र पर पड़ेगा। जिला प्रमुख (महिला प्रोटेक्शन) प्रज्ञा सिन्हा ने कहा कि वृक्षारोपण तथा पेड़ों को संरक्षण करने से पशु - पक्षियों का भी संरक्षण होगा तथा जैव विविधता पर मड़राने वाले संकट में भी कमी आएगी। वही बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिक्षाविद डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि आखिर पर्यावरण संरक्षण की पहल कौन करेगा ? पर्यावरण को केवल सरकारी नीतियों और प्रशासन के माध्यम से संरक्षित नहीं किया जा सकता है। यह काम तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। हम पर्यावरण और नैतिकता के गहरे संबंध को समझे। हमारी जीवन शैली पर्यावरण संरक्षण की हो। स्वयंसेवी संस्था सेफरो के सचिव गोरखनाथ लाल ने कहा कि शेरशाह मकबरा तालाब के गंदे पानी को निकालने के लिए आउटलेट कैनाल नहर एवं साफ पानी जाने के लिए इन लेट कैनाल नहर को बंद करके इसे पक्की करण कर बाहा बना देना दुर्भाग्यपूर्ण तथा अफसोस जनक है, क्योंकि लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद अभी तक रौजा तालाब में सोन नहर फजलगंज से लिफ्टिंग कर पानी नहीं पहुंचाया जा सका। समाजसेवी डॉ विजय सिंह ने कहा कि शेरशाह मकबरा के आसपास नगर निगम द्वारा कूड़ा डंपिंग करना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि शेरशाह मकबरा पुरातत्व एवं स्थापत्य कला तथा वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल एक बेजोड़ नमूना है। इसे देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक यहां आते हैं और कूड़ों की दुर्गंध एवं गंदगी से शहर के गलत छवि पेश होगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल अन्य पर्यावरण विदों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शेरशाह मकबरा से (रोजा कैनाल रोड) बैंक कॉलोनी फजलगंज तक कैनाल के दोनों तरफ वृक्षारोपण तथा सुबह टहलने के लिए पार्क बनाने की मांग राज्य के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से किया है। जिससे पर्यावरण और मानव अस्तित्व सुरक्षित और संरक्षित रह सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ विनोद सिंह उज्जैन, संजय कुमार तिवारी, डॉ राकेश बघेल, अनिमेष रंजन, हिमांशु श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, मनोज सिंह, इंद्रजीत पांडेय, सरोज सिंह, दीपक सिंह, जितेंद्र कुमार, राम प्रताप सिंह, मुन्ना राम सोनी, डॉ शशि पाठक, राकेश चंद्र सिंहा, शाश्वत श्रीवास्तव, पवित्र वर्मा, संतोष विश्वकर्मा, वेद प्रकाश, विभा कुमारी, विकास कुमार, चंदन कुमार, अनुराग कुमार, संजय सिन्हा, भानु प्रताप, उमेश कुमार, चंदन कुमार डॉ उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...