Sunday, June 5, 2022

नानी घर आई किशोरी हुई लापता, परिजनों का है रो रोकर बुरा हाल ।

नानी घर आई किशोरी हुई लापता, परिजनों का है रो रोकर बुरा हाल ।


बिहार ...






औरंगाबाद। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित अलीनगर में गर्मी की छुट्टी में अपनी नानी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इस संबंध में किशोरी के खोजबीन के लिए हरिहरगंज थाना एवं नगर थाना में परिजनों ने आवेदन दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी उल्फत मिर्जा उर्फ टूसी हरिहरगंज के शोभनाथ चक बसो निवासी मोहम्मद असलम खान की पुत्री है। जो स्कूल की छुट्टी होने के बाद 2 जून को औरंगाबाद अपने नानी के घर आई थी। लेकिन उसी दिन शाम के 7 बजे से वह अचानक लापता हो गए और अभी तक वह कहां है किस हाल में है इसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने जब सब जगह उसकी तलाशी कर ली और कहीं अता पता नहीं चला तो थक हार कर 4 जून को नगर थाना एवं हरिहरगंज थाना में आवेदन देकर उसके खोज करने की गुहार लगाई है। फिलहाल आवेदन मिलने के बाद दोनों जगह की पुलिस उसकी बरामदगी में जुट गई है। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर टूसी के गायब होने के बाद उसके माता पिता एवं ननिहाल के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है और वे हर लोगों से अपने बच्ची के खोजने की गुहार लगा रहे हैं। बाईट इशरत बानो नानी

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...