अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण ।
बिहार ...
संवाददाता
वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रजकिशोर पांडे ने किया. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रजकिशोर पांडे ने आर ओ आर के तहत तय समय सीमा के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया .इस दौरान आर ओ आर डिजिटाइजेशन के लिए संबंधित कागजात की जांच करते हुए कई निर्देश दिए . भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रज किशोर पांडे ने बताया कि डिमांड एवं अन्य संबंधित कागजात को डिजिटाइजेशन करने का निर्देश प्रधान सचिव स्तर से दिया गया है. उनका यह साफ निर्देश है कि यह डिजिटाइजेशन का कार्य सी ओ स्तर से किया जाए ताकि कम से कम गलती होने की संभावना हो सके.उन्होंने कहा कि संबंधित सभी कागजात अंचल कार्यालय मैं निहित होता है. जहां यह तीन स्तर से गुजरते हुए अंचल अधिकारी के द्वारा वेरीफाई कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.इस डिजिटाइजेशन कार्य से संबंधित व्यक्ति एवं किसान भाई को आने वाले दिनों में काफी सहूलियत होगा एवं अन्य तरह के कई झगड़े झंझट भी कम होने की संभावना है.इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी अंचल कुमारी राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार ऑपरेटर मंजय कुमार मनीष कुमार कार्यालय सहायक उपेंद्र कुमार उपस्थित थे.

