सड़क हादसे में पिता-पुत्र हुए घायल इलाज के दौरान पिता की हुई मौत ।
बिहार ...
औरंगाबाद सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल इलाज के दौरान पिता की हुई दर्दनाक मौत औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर बाजार स्थित एनएच 19 पर तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देव बाजार स्थित सोती मोहल्ला निवासी रामविलास ठाकुर के रूप में की गई है. मृतक पूर्व शिक्षक थे और फिलहाल कर्पूरी विकास मंच के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामविलास ठाकुर अपने छोटे पुत्र प्रमोद कुमार के साथ गया जिले के बांके बाजार स्थित तिलैया गांव नतिनी की शादी में शामिल होने जा रहे थे. जैसे ही वे मदनपुर बाजार पार किए वैसे ही पीछे से आ रही एक वाहन उनके बाइक में झटका मारते हुए आगे निकल गई वाहन के झटके से पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया. मगर रामविलास ठाकुर की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया परंतु इलाज के क्रम में ले जाए जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई.