Thursday, June 2, 2022

कलयुगी बेटे के वजह से दर-दर भटक के ठोकरे खा रहे हैं, बुजुर्ग मां-बाप ।

कलयुगी बेटे के वजह से दर-दर भटक के ठोकरे खा रहे हैं, बुजुर्ग मां-बाप ।


बिहार ...



औरंगाबाद में कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत की वजह से एक बुजुर्ग दंपत्ती दर-दर भटकने को मजबूर है।जिला मुख्यालय की सड़कों पर इधर-उधर भटक रहे बुजुर्ग का नाम सिध नाथभगत है जबकि बुजुर्ग महिला  का नाम सुमित्रा देवी है।भटक रहे इस लाचार दंपत्ति से जब पूछा गया तो इनकी आंखें गीली हो गई। डबडबाई आंखों से उंन्होने बताया कि उनका बेटा,पुत्रवधु और पोता अक्सर उन दोनों  के साथ मारपीट करते रहते हैं और कहते हैं कि ज़मीन और मकान उनके नाम कर दो।ऐसा नहीं करने पर अक्सर बड़े ही बुरे तरीके से उन्हें मारा-पीटा और घसीटा जाता है।उंन्होने बताया कि दो दिन पूर्व उन तीनों ने मिलकर न सिर्फ उनकी बर्बर पिटाई की बल्कि घर से बाहर भी निकाल दिया।नतीजतन उन्हें दर-दर भटकने को मजबूर हिना पड़ रहा है और मांग कर पेट की आग बुझानी पड़ रही है।वह भी तब जबकि उनके अपना मकान है और खेती-गृहस्थी के लिए भरपूर ज़मीन भी है।इधर जिस किसी ने भी इस बुजुर्ग दंपत्ति की दास्तां सुनी ,उनके बेटे,बहु तथा पोते की इस करतूत पर उन्हें कोसने लगे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...