Thursday, June 2, 2022

भारतीय डाक विभाग के राष्ट्रीय संघ के आरएमएस संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अशोक कुमार सिंह ।

भारतीय डाक विभाग के राष्ट्रीय संघ के आरएमएस संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अशोक कुमार सिंह ।


बिहार ...




 संवाददाता रूपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के सननपुरा गावँ निवासी अशोक कुमार सिंह बने है जो वर्तमान में धनबाद आरएमएस में पोस्टेड है उन्होने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बंगाल के देवनाथ पाल को 33 वोट से हराकर जीत हासिल किया है।उनकी जीत पर बिहार,झारखंड सहित अन्य राज्यों के कर्मचारियों में खुशी है। यह  चुनाव बुधवार को महाराष्ट्र के जलगाव में हुआ जिसमे कुल 35 डेलिगेटस चुनाव में मतदान किया जिसमें अशोक कुमार सिंह के पक्ष में 33 और विपक्ष में दो मत पड़े। जीत के बाद अशोक कुमार सिंह ने कहा की दुसरी बार लगातार इसी पद पर काबिज हुये है और इसका श्रेय सभी राज्य के कर्मचारियों को जाता हैं जिन्होने मेरे किये गये काम को देखकर दुसरे बार भी मौका दिया।सम्मेलन को भाजपा सांसद उनमेश दादा पाटिल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। वही अशोक कुमार सिंह पत्रकार आदित्य कुमार सिंह के बड़े भाई है इनके पिता जयनारायण सिंह जिनकी नौकरी इसी विभाग में थी जो 2002 में सेवानिवृत हो चुके है।


डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...