भाजपा हमेशा ही जातीय जनगणना और आरक्षण विरोधी रही है - युवा राजद ।
बिहार ...
पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है भाजपा हमेशा ही जातीय जनगणना और आरक्षण विरोधी रही है। भाजपा गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की प्रगति नहीं चाहती है। श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा अगर सचमुच जातीय आधारित गणना के समर्थन में रहती तो आगामी होने वाले देश स्तर पर जनगणना में जाति का एक कॉलम जोड़कर पूरे देश के सभी जातियों का गणना करवा लेता लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के संघर्ष और जन दबाव के कारण बिहार सरकार को झुकना पड़ा अंततः सर्वसम्मति से बिहार में जातीय आधारित गणना कराने का फैसला लेना पड़ा। श्री यादव ने कहा कि जातीय आधारित गणना करने के मामले में भाजपा का चाल, चरित और चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। आज बिहार सरकार द्वारा जातीय आधारित गणना अगर करवाया जा रहा है तो इसका पूरा श्रेय राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जाता है। लालू यादव, तेजस्वी यादव और बिहार की जनता को जाता है। इसके लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव बधाई के पात्र हैं।
