Friday, June 3, 2022

कुर्था के मशहूर व्यवसायिक के मातृ शोक ।

कुर्था के मशहूर व्यवसायिक के मातृ शोक ।


बिहार ...




कुर्था अरवल । जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के कुर्था बीच बाजार के मशहूर व्यवसाई सच्चिदानंद गोयल के माता श्रीमती सुशीला देवी की आकाशमिक निधन पर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सुशीला देवी विगत तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे और पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बीते दिनों उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर सुनते ही मानो प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बताते चलें कि श्रीमती सुशीला देवी कुर्था रामरतन उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी थी तथा उनके ही पुत्र सच्चिदानंद गोयल और मुकेश कुमार गोयल कुर्था के मशहूर व्यवसायियों के शुमार में शामिल है उनके निधन के बाद मानो प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई निधन की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर विभिन्न समाजसेवी व व्यवसाई वर्ग के लोग उनके पैतृक  घर पहुंच कर शोक संतृप्त परिवारों को संताबना दे रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमती सुशीला देवी बड़े ही नेक दिल महिला थी उन्होंने आजीवन गरीब गुरबा  असहायो को हर संभव सहायता करते रहते थे शुरू से ही बहुत धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बेहद रूचि रखते थे जिसके वजह से आज उनके निधन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में मातम का माहौल देखा जा रहा है हालांकि परिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पंच तीर्थ धाम स्थित पुनपुन नदी के पावन तट पर किया गया शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता लाला शर्मा सुरेंद्र सिंह लाला साव राम आशीष दास जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा राजद नेता सुनील यादव रामदेव यादव कांग्रेसी नेता राम विनय सिंह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ गिरजेश सिंह नीरज अग्रवाल पप्पू स्वर्णकार मनीष गोयल विकास गोयल समेत कई राजनैतिक संगठनों के अलावे समाजसेवी व व्यवसाई वर्ग के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके शोक संतृप्त परिवार से धैर्य धारण करने हेतु शक्ति प्रदान करने की कामना की है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...