ऐतिहासिक होगा पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन- सुदय ।
बिहार ...
★ कहा,जिले से हजारों की संख्या में भाग लेंगे कार्यकर्ता ।
जहानाबाद । आगामी 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर बापू सभागार, पटना में महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता भाग लेंगे। क्योंकि इस दिन का फासीवाद के खिलाफ आज के संघर्ष में बहुत महत्व है। महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उक्त बातें राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने प्रेस वयान जारी कर कहा। श्री यादव ने कहा कि संपूर्ण क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लालू यादव नीतीष सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेष करेंगे। उन्होंने जिले के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पटना चलने की अपील किया। श्री यादव ने कहा कि देश में मोदी राज बुलडोजर राज़ में तब्दील हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बुलडोजर जनता पर चलाया जा रहा है। भाजपा-जदयू सरकार के कोई डेढ़ दशक के शासन काल में बिहार, भारत के गरीब राज्यों में सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। सूबे में हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण चरम पर है।
