Friday, June 3, 2022

नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा कुर्था में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाला गया ।

नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा कुर्था में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाला गया ।


बिहार ...





नेहरू युवा केंद्र अरवल युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुर्था प्रखंड के जमालपुर बिलारी में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली ओम साइकिल यात्रा निकाला गया, जिसमें नेहरू युवा केंद्र क्लब के सभी कलवा के सदस्य सचिव अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे, लारी युवा क्लब लारी, आदर्श युवा क्लब सालेपुर युवा क्लब जगदीशपुर, हिंदुस्तान शिक्षण संस्थान कुर्था, महिला मंडल मुबारकपुर, युवा क्लब बसंतपुर युवा क्लब हारना मठिया, सभी क्लब के सदस्यगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल किए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक नीतीश कुमार द्वारा उन्हीं के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया, नितेश कोचिंग सेंटर जमालपुर के छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, विश्व साइकिल दिवस है, साइकिल चलाने से स्वास्थ अच्छा रहता है एवं समय की बचत होती है, इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक रितेश कुमार, लालबाबू कुमार उज्जवल कुमार रवि कुमार सत्यम कुमार रोशन कुमार प्रकाश कुमार उत्तम कुमार उदित कुमार विकी कुमार प्रसाद, एवं सैकड़ों नेहरू युवा क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया, नितेश कोचिंग सेंटर जमालपुर के शिक्षक लालबाबू कुमार का सहयोग बहुत अच्छा रहा, विमलेश कुमार भी कार्यक्रम में काफी मदद,किए

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...