Wednesday, June 1, 2022

जला ट्रांसफार्मर बदला गया

जला ट्रांसफार्मर बदला गया 


बिहार ...




★ इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय करपी में बदला गया जला ट्रांसफर ।



 अरविंद कुमार 
संवाददाता

करपी (अरवल) प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगा ट्रांसफार्मर बिजली विभाग के द्वारा बुधवार को बदल दिया गया है। सोमवार की शाम इस ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के कारण पूरी तरह जल गया था। बाजार वासियों तथा समाजसेवी डॉ ज्योति के द्वारा लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर यहां की समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण सभी परेशान थे। समाजसेवी डॉ ज्योति ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया तथा अनुरोध किया जिसके फलस्वरूप नया ट्रांसफार्मर मंगलवार की शाम तक पहुंच गया था। लेकिन उपकरण नहीं रहने के कारण इसे बुधवार को लगाया गया। इसके पूर्व समाजसेवी के द्वारा ट्रांसफार्मर के आसपास पड़े कूड़ा करकट को साफ किया गया। उन्होंने बताया कि कूड़ा करकट जमा रहने के कारण बाजार से आने वाली नाली का पानी ट्रांसफार्मर में जाता था। जिसके कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। अब इस कुडा करकड़ को साफ कर दिया गया है जिससे कि नया ट्रांसफार्मर में नाली का पानी जाने की समस्या नहीं हो। नया ट्रांसफार्मर लगने से बाजार वासियों मैं खुशी देखी जा रही है क्योंकि अब इन्हें उमस भरी गर्मी से बिजली के कारण निजात मिल जाएगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...