Wednesday, June 1, 2022

कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर एयरटेल पेमेंट बैंक से पैसे की निकासी ।

कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर एयरटेल पेमेंट बैंक से पैसे की निकासी ।






राकेश कुमार 
संवाददाता


 किंजर,अरवल : साइबर अपराधियों का खौफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसका ताजा उदाहरण है किंजर बाजार स्थित ठेले पर चाट समोसा विक्रेता रंजीत कुमार पिता मर्छु प्रसाद युवक का कहना है कि मेरे मोबाइल पर फोन आया कि कोविड वैक्सीन का ओटीपी नंबर आपके मोबाइल पर जाएगा फिर ओटीपी बताना होगा जैसे ही ओटीपी बताया कुछ ही सेकंड में इसके एयरटेल पेमेंट अकाउंट से पहली बार 5100 रूपया दूसरी बार 4965 रुपया यानी कुल ₹10065 की निकासी फर्जी तरीके से कर ली गई इस के खातों में जो भी पैसा गाढ़ी कमाई के थे सब के सब निकाल लिए गए वहीं एक और मामला कुर्था मोड़ स्थित खाजा मिठाई विक्रेता श्रवण कुमार नामक युवक के अकाउंट से ₹2228 की साइबर अपराधियों ने निकासी कर ली उससे भी कोविड वैक्सीन की जानकारी मांगी गई थी

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...