अग्निपथ योजना के विरोध में विशेष आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा ।
हसपुरा - केन्द्र सरकार की प्रस्तावित अग्निपथ योजना के विरोध में विशेष आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।इस दौरान हसपुरा बाजार में एसडीओ कुमारी अनुपमा सिंह, डीएसपी ऋषि राज , बीडीओ अभय कुमार,सीओ मो.नोमान अहमद सहित दर्जनों पुलिस के जवान फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह बाईक व अन्य छोटे वाहनों को जांच किया। बंदी की दौरान खास बात यह रही कि हसपुरा वह पचरूखिया बाजार में कोई भी प्रर्दशनकारी आंदोलन करने नहीं पहुंचे। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओ व डीएसपी पुलिस सारथी से निपटने के लिए की निर्देश भी दिया। इसके उपरांत बीडीओ के कक्ष में आंदोलन कारियों से निपटने के लिए डीएसपी ने रणनीति तैयारी की।कहा आंदोलनकारियों से हारती से निपटा जायेगा।
