Monday, June 20, 2022

माले के युवा नेता कॉ. तारिक़ अनवर समेत तमाम गिरफ्तार छात्र-युवाओं को बिना शर्त रिहाई के लिए अरवल में प्रतिवाद मार्च ।


माले के युवा नेता कॉ. तारिक़ अनवर समेत तमाम गिरफ्तार छात्र-युवाओं को बिना शर्त रिहाई के लिए अरवल में प्रतिवाद मार्च ।




अग्निपथ योजना सरकार वापस ले –महानंद ।

भाकपा माले आज अग्नीपथ योजना के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालकर आंदोलनकारियों के ऊपर पुलिसिया दमन पर रोक लगाने एवं गिरफ्तार माले के युवा नेता तारिक अनवर समेत सभी गिरफ्तार छात्र-युवाओं को बिना शर्त रिहाई की मांग किया गया. 
आज अरवल में प्रतिवाद जुलूस निकाला गया और उसमें अग्निपथ योजना वापस लिए जाने साथ ही छात्र नौजवानों के ऊपर दमन पर रोक लगाने, गिरफ्तार छात्र युवाओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की गई. 

अरवल के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतिवाद मार्च  निकाला गया जिसका नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव, कमलेश शर्मा, विधायक महानंद सिंह, रविंद्र यादव समेत कई नेता कर रहे थे. मार्च प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर सभा में बदल गई. 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र पासवान ने की । सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य सह विधायक महानंद सिंह ने कहा कि सरकार को तुरंत देश को खोखला करने वाला, आर्मी को कमजोर बनाने वाला और नौजवानों के भविष्य को अंधकार करने वाला "अग्नीपथ योजना" को सरकार तुरंत वापस ले. छात्र नौजवानो के अंदर गुस्सा होना सरकार की गलत योजना की देन है. सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में इस तरह की गड़बड़ी हो रही है. इसके लिए सरकार जवाबदेह है. इसलिए तमाम मुकदमे वापस लिए जाएं.  गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार मानवता का स्तर इतना गिरा दिया गया है कि श्राद्ध कर्म के दिन भी गिरफ्तार किया जा रहा है. जबकि पैरोल पर जेल से रिहा करने की रिवाज है. श्राद्ध कर्म के दिन मोकरी से एक बच्चा को अपने दादा के श्राद्ध कर्म में व्यस्त होने के बावजूद  नहीं छोड़ा गया गिरफ्तार करके जेल भेजा गया.  जो कहीं से उचित नहीं है. 
 उन्होंने कहा कि भाकपा माले के राज्य कमेटी के सदस्य एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.  उन्हें तुरंत बिना शर्त रिहा करे. साथ ही जितना भी छात्र नौजवानों की गिरफ्तारी हुई है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए । सभा को कमलेश शर्मा, लीला वर्मा , टुना शर्मा, रविंद्र यादव, शाह शाद समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. 

सुएब आलम

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...