बम्भई उ०वि०में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ।
बिहार ...
करपी (अरवल) प्रखंड के रा०कृत +२ रामेश्वर उच्च विद्यालय बम्भई(अरवल) के प्रांगण में आज दि०-21जून को प्रधानाध्यापक परवेज अहमद अंसारी के संरक्षण तथा शिक्षक डाॅ० ज्योति कुमार के मार्गनिर्देशन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ०कुमार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कई तरह के योगाभ्यास कराते हुए उन्हें योग और प्राणायाम की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पद्मासन, बज्रासन, बालासन, ताड़ासन,तोलासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि योग क्रियाओं के माध्यम से उन्हें तन-मन से स्वस्थ्य रहने की सीख दी गई। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है बल्कि दिमाग को भी शांत और सेहतमंद रखा जा सकता है।इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है,नींद अच्छी आती है। सच तो यह है कि कोरोना काल में योग लोगों के लिए रामबाण साबित हुआ। इसलिए हम सभी को नित्य-प्रतिदिन प्रातः काल में शौचक्रिया आदि के बाद योग व प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम के संचालन में शिक्षक अनीस कुमार बबन, नागेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, राकेश रंजन आदि ने सकारात्मक सहयोग दिया। जबकि छात्र विकास कुमार, मृत्युंजय कुमार,अनुप कुमार, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, मुस्कान, आरती आदि ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
